शिक्षा
राजनीति और स्वागत के लिए नहीं गढ़वाल क्षेत्र के विकास के लिए रहूंगा समर्पित एक वर्चुअल बैठक में भाजपा पदाधिकारियों से बोले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट से नवनियुक्त सांसद अनिल बलूनी ने पौड़ी गढ़वाल लोकसभा से प्रचंड बहुमत से जीतने के बाद बृहस्पतिवार को गढ़वाल क्षेत्र के समस्त भाजपा जिला अध्यक्ष,मोर्चा जिला अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष आदि की वर्चुअल बैठक ली जिसमें उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब राजनीति और स्वागत का समय समाप्त हो चुका है आप सभी ने पौड़ी गढ़वाल सीट से मुझे प्रचंड बहुमत से जिताया है और अब मेरी भी जिम्मेदारी बनती है कि मैं गढ़वाल क्षेत्र के विकास कार्य हेतु अपने पूरे समर्पण भाव से कार्य शुरू कर दूं जिसमें मेरा मुख्य उद्देश्य रिवर्स प्लायन,स्वेराजगार से लोगों को जोड़ना,गढ़वाल क्षेत्र में पांच ऐतिहासिक कार्य करना,पौड़ी गढ़वाल लोकसभा को एक आदर्श लोक सभा बनाना आदि रहेगा। वर्चुअल बैठक में पौडी गढ़वाल लोकसभा के लगभग 350 पदाधिकारी अपेक्षित रहे जिसकी अधयक्षता पुष्कर सिंह काला ने की। वर्चुअल बैठक में पौड़ी जिला अध्यक्ष सुषमा रावत,रूद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष महावीर पवार,चमोली जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी,कोटद्वार जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत,जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट,सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष,सभी मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार 23 संवेदनशील स्थलों पर रहेगी तैनाती
प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। दीपावली पर्व के दौरान आगजनी की घटनाओं की रोकथाम और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग ने जल संस्थान के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जनपद के 41 स्थानों पर पानी के टैंकरों की व्यवस्था की है। इसके साथ ही शहर के 23 महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर फायर टैंकर तैनात रहेंगे ताकि आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि जनपद में स्थापित फायर हाइड्रेंट की नियमित निगरानी एवं जांच की जा रही है। वर्तमान में 90 प्रतिशत से अधिक फायर हाइड्रेंट क्रियाशील हैं जबकि शेष को भी शीघ्र दुरुस्त कराने की कार्रवाई गतिमान है। उन्होंने बताया कि दीपावली के दौरान बाजारों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक तहसील के अंतर्गत आने वाले फायर स्टेशनों द्वारा दिन में तीन बार अग्निशमन वाहनों से गश्त की जा रही है। इसका उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग द्वारा आमजन एवं व्यापारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। व्यापारियों से अपील की गई है कि वे विद्युत उपकरणों एवं बिजली के भार पर विशेष ध्यान दें। निर्धारित क्षमता से अधिक विद्युत लोड न लें तथा विद्युत कनेक्शन और उपकरणों का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करें। साथ ही दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें। अग्निशमन विभाग ने व्यापारियों से बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा अग्निशमन वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध रखने की अपील की है। विभाग का कहना है कि जनसहयोग सतर्कता और समय रहते बरती गई सावधानी से आगजनी की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। दीपावली के दौरान जनपद में सुरक्षित एवं निर्बाध अग्निशमन सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए विभागीय टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहेंगी।
फिल्म /मनोरंजन
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार 23 संवेदनशील स्थलों पर रहेगी तैनाती
प्रदीप कुमार देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। दीपावली पर्व के दौरान आगजनी की घटनाओं की रोकथाम और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था…
टिहरी पुलिस ने 1.020 किलोग्राम चरस के साथ हिमाचल प्रदेश के युवक को किया गिरफ्तार ढाई लाख रुपये कीमत की चरस बरामद
प्रदीप कुमार टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों…
थलीसैंण में ‘बेटी तुम जुग-जुग जियो’ मुहिम से जुड़ेगा पर्यावरण संरक्षण हर बालिका के जन्म पर लगेगा एक पौधा
प्रदीप कुमार पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बालिकाओं की शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड थलीसैंण में ब्लॉक…
कोटद्वार में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा चोरी की बाइक सहित सहारनपुर निवासी अभियुक्त गिरफ्तार
प्रदीप कुमार पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पौड़ी पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी…
हरिद्वार में माटीकला को मिल रहा नया स्वरूप मिट्टी के दीये और मूर्तियां बनाने का दिया जा रहा प्रशिक्षण
प्रदीप कुमार हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय संस्कृति और परंपरा में मिट्टी के दीये एवं मूर्तियों का विशेष महत्व रहा है। बदलते समय के साथ आधुनिकता की दौड़ में मिट्टी से जुड़ी…
